आखिरी चरण के लिए कुछ देर बार शुरु होगा मतदान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

आखिरी चरण के लिए कुछ देर बार शुरु होगा मतदान

नई दिल्ली।। आज 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोटिंग होनी है।

बंगल में मतदान शुरू होने से पहले ही लगी पोलिंग बूथ पर लाइन

आम चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए पश्चिम बंगाल में तैयारियां पूरी कर ली गई है जहां नौ लोकसभा सीटों पर कुछ देर बार मतदान शुरू होगा। मतदान शुरु होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लाईन लग गई है। दक्षिण कोलकाता के पोलिंग बूथ संख्या 152/41 और 152/47 पर लोग लाइन में खड़े होकर मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य की नौ सीटों में कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण, दम दम, बारासात, बसीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (एससी) और मथुरापुर (एससी) शामिल है।

बिहार की आठ सीटों पर होगा मतदान

सातवें चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें पटना साहिब की सीट भी शामिल है जहां से कांग्रेस के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके सामने भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं। पटना के राजभवन स्थित बने बूथ नंबर 326 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना वोट डालेंगे योगी।

आदित्यनाथ ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में भी आज वोट डाले जाएंगे। वोटिंग शुरू होने से पहले योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी बूथ संख्या 246 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में भाजपा उत्तर प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, इसका सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) दो सीटों-मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ रहा है। मध्यप्रदेश में अंतिम चरण में 82 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे मतदाता मध्य प्रदेश में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंदौर लोकसभा सीट के नंद नगर में मतदान कर्मी पहुंच गए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी। आठ लोकसभा सीटों के 1.49 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में 82 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad