टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

 

लखनऊ । ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह प्रॉपर्टी डीलर पप्पू खां के हत्यारों का पुलिस सुराग भी नहीं लगा सकी थी कि शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक टेंट व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए ।
जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज कनाई खेड़ा निवासी छोटू लोधी 22 वर्ष घर पर ही  टेंट हाउस का काम करता था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह घर से थोड़ी ही दूर  रोड किसी काम से निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ छोटू पर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छोटू के सिर में एक गोली लगी है। मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस की दो टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं । मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad