घर में घुसकर किशोरी से दुराचार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास झोपड़ी डाल कर रहने वाले मजदूर की बेटी (16)  से युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुये भाग निकला।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज दीनानाथ मिश्र ने बताया कि एमसी सक्सेना कॉलेज के पास उन्नाव से आया परिवार झोपड़ी बना कर रहता है। उनके मुताबिक किशोरी की मां घर के पास ही खोमचा लगाती है। शुक्रवार को किशोरी घर पर अकेले थी। इसी बीच जितेन्द्र लोधी वहां आ धमका। किशोरी को घर में अकेला देख कर जितेन्द्र ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई करते हुये भाग निकला। परिवार वालों के वापस आने पर किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad