लखनऊ। मलिहाबाद पुलिस ने दहेज न मिलने पर विवाहिता को जिंदा जलाने वाले पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सियाराम वर्मा ने बताया कि रहीमाबाद तिराहे के पास से शुक्रवार को विमलेश कुमार और उसके पिता वीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ तेलीबाग निवासी हरीशचंद्र ने बेटी अंजली को जिंदा जलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में शामिल सात आरोपितों की तलाश जारी है।
Post Top Ad
Saturday, 4 May 2019
विवाहिता को जिंदा जलाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment