लखनऊ। मडिय़ांव थाना क्षेत्र में के सेक्टर.ए कॉलोनी में मतदाता पर्ची बांट रही पार्षद रुपाली गुप्ता से शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया। लूट में विफ ल होने पर बदमाश पार्षद को धक्का देकर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल लुटेरों की तलाश में जुटी है।
भारतेन्दु हरिशचंद्र वार्ड की पार्षद रुपाली गुप्ता ने बताया कि वह फेस-वन स्थित रामलीला पार्क के पास पर्ची बांट रही थी। इसी बीच पीछे से आये बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर चेन छीनने का प्रयास किया। रुपाली के मुताबिक उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे युवक का हाथ पकड़ते हुये शोर मचा दिया। समर्थकों को जुटता देख लुटेरों ने पार्षद को धक्का दे दिया। वह लडख़ड़ा कर सड़क पर गिर गईं। जिसकी वजह से उन्हें चोटें आई। पार्षद समर्थकों ने घटना की सूचना मडिय़ांव पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी। बाइक चला रहा लुटेरा हेलमेट व सफेद शर्ट और पीछे बैठा बदमाश नीली टोपी पहने हुये था।
Post Top Ad
Saturday, 4 May 2019
पार्षद से चेन लूट का प्रयास, चोटिल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment