सिर्फ विवाद पैदा करना भाजपा सरकार की है उपलब्धि: सपा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 1 April 2018

सिर्फ विवाद पैदा करना भाजपा सरकार की है उपलब्धि: सपा

लखनऊ। उ.प्र. की भाजपा सरकार पर निशना साधते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा है कि अखिलेश यादव ने प्रदेश के विकास के लिए जो योजनाएं लागू की, उनका काम आज भी बोलता है जबकि भाजपा सरकार का काम समाजवादी सरकार के समय हुए काम पर अपने नाम की मुहर लगाना भर रह गया है। भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जिसे करना कुछ नहीं है सिर्फ विवाद पैदा करना ही उनकी उपलब्धि हैं। पार्टी का कहना है कि एक वर्ष में ही भाजपा सरकार इतनी अलोकप्रिय हो गई है कि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि राज्य में कोई निर्वाचित सरकार भी अस्तित्व में है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने आईपीएन से बातचीत में कहा है कि इन दिनों भाजपा के मंत्रियों को एक नया काम मिला हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके मंत्रिमण्डल के सदस्यों तथा समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर व्यर्थ प्रश्न चिह्न लगाना और उनकी छवि बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास करना। प्रदेश के सामने जो समस्याएं हैं उनकी तरफ भाजपा का ध्यान नहीं है। भाजपा की निष्क्रियता और अपसंस्कृति से आभास हो चला है कि उसका एकमात्र उद्देश्य राजनीति को अंत्याक्षरी के रूप में परिवर्तित कर देने का है।
चौधरी ने कहा कि सच तो यह है कि जनहित में अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जो विकास कार्य किए थे जनता उनसे ही परिचित है। जनता यह भी कहने लगी है कि भाजपा से तो अखिलेश यादव हजार गुना बेहतर मुख्यमंत्री थे। भाजपाई इस सबसे तिलमिला गए हैं। चौधरी ने कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी है कि उन्हें जन समस्याओं का जवाब समाधान से देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad