बलिया में 32 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा-जिलाधिकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 July 2018

बलिया में 32 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा-जिलाधिकारी

बलिया (ब्यूरो)- जिलाधिकारी श्री भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि वर्ष 2018- 19 में जनपद में किसानों की सिंचाई सुविधा और बेहतर ढंग से कराने के लिए जनपद बलिया में 32 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा ।

इससे बलिया में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा किसानों को मिल सकेगी। जिला अधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने बताया कृषकों की फसलों की सिंचाई के लिए शासन ,प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। जनपद बलिया में फसलों की सिंचाई के लिए 840 राजकीय नलकूप स्थापित हैं ।

जिसमें 630 राजकीय नलकूप नलकूप खंड द्वितीय बलिया एवं 210 राजकीय नलकूप खंड मऊ के नियंत्रणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने 32 नए स्वीकृत राजकीय नलकूपों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश नलकूप विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा है नलकूपों की स्थापना के कार्य की लगातार समीक्षा की जाए और निरीक्षण किया जाए तथा उन्हें समय-समय पर प्रगति से अवगत कराया जाए। कहा जो राजकीय नलकूप यात्रिक दोष या विद्युत दोष से खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad