रेवती (बलिया)- स्थानीय थाना अंतर्गत भोपालपुर पूर्वी ग्रामवासी मुन्ना यादव की स्टेट बैंक की रेवती शाखा के बचत खाता से 92600 रूपये किसी अन्य ब्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया। मुन्ना यादव ने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर गलत ढंग से निकाले गये रूपये के मामले मे यथोचित कार्यवाही करने की मांग की है।
मुन्ना यादव ने आरोप लगाया है कि मेरे बचत खाता संख्या 31235613908 से 11 जुलाई को बीस-बीस हजार रूपये चार बार निकाला गया तथा 12600 रूपये किसी जमील अहमद नामक ब्यक्ति के बचत खाता संख्या 3000469925 मे ट्रांसफर कर कुल 92600 रूपये गलत ढंग से निकाल लिया गया है। मेरे बचत खाते मे 92633.54 रूपये थे।
अब मात्र 33.54 रूपये शेष रह गया है। स्थानीय थाना मे मामले की तहरीर दिये जाने पर तहरीर लेने से इन्कार कर दिया गया।
इस संबंध मे स्टेट बैंक की रेवती शाखा के शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि ए टी एम से पैसा निकालते समय अवसावधानी बरतने पर पासवर्ड की जानकारी कर अपराधी लोग डूप्लीकेट ए टी एम बना ले रहे है।इसकी शिकायत बैक द्वारा एटीएम मैनेजमेंट सिस्टम को भेज दी गयी है। वहा से इसकी जांच की जायेगी कि कहा किस जगह से रूपया निकाला गया है।


No comments:
Post a Comment