प्रधानमंत्री से अपनी मांगों को लेकर साईकिल यात्रा आजमगढ़ रवाना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 13 July 2018

प्रधानमंत्री से अपनी मांगों को लेकर साईकिल यात्रा आजमगढ़ रवाना

दुबहर (बलिया)- द्वाबा क्षेत्र के युवा समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने अपने दर्जनों साथियों के साथ 14 जुलाई को आजमगढ़ में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अपनी मांगों को लेकर साइकिल से पदयात्रा निकाली ।

गुरुवार की सुबह शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा स्थिति स्मारक पर राधेश्याम यादव ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद आजमगढ़ के लिए साइकिल यात्रा लेकर रवाना हुए ।

उन्होंने बताया कि देश में एक समान शिक्षा होनी चाहिए । जहां गरीब के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं वही देश के सांसद विधायक एवं अधिकारियों के बच्चे भी प्राथमिक विद्यालयों में ही शिक्षा ग्रहण करें, तो देश में एक समान शिक्षा हो जाएगी ।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा बलिया से रसड़ा मऊ होते हुए आजमगढ़ प्रधानमंत्री के समारोह में पहुंचेगी जहां एक समान शिक्षा और सामाजिक विषमता को दूर करने से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री जी को सौंपा जाएगा ।

ज्ञात हो कि राधेश्याम यादव पिछले महीने दिल्ली तक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं । इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से राधेश्याम, मन्नू कुमार सिंह, विनोद यादव राजेश केसरी कृष्णा यादव कमलेश सिंह अभिषेक यादव अरसद कवि हिंदुस्तानी, विमल ठाकुर मनोज शाह अमरनाथ यादव कामेश्वर पटेल टुनटुन साहू कामेश्वर प्रसाद आदि लोग रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad