नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलेगा 20 दिसम्बर तक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 21 November 2018

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलेगा 20 दिसम्बर तक

हमीरपुर। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत बड़ी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में प्रशासन आपके द्वार कैम्प लगाया जायेगा । यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यह संकल्प अभियान प्रत्येक नारी शक्ति और मातृशक्ति तक पहुंचे बिना उनकी समस्याओं के निराकरण के बिना सफल नहीं हो सकता इसलिए सभी अधिकारी पारदर्शी तरीके से और सुचिता पूर्ण ढंग से ईमानदारी से काम करके पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलायें। इस अभियान में अच्छा कार्य करने वाले तीन महिला सरकारी अधिकारी , कर्मचारी तथा तीन एनजीओ के महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। अच्छा कार्य करने वाले एक पुरूष सरकारी अधिकारी , कर्मचारी और एक एनजीओ के कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाना है। यह योजना 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक महिलाओं को घर-घर जाकर सरकारी योजनायें इन्द्रधनुष, मातृत्व अवकाश , मातृत्व वंदना , 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन , 1090 महिला हेल्पलाईन , 181 वूमेन हेल्पलाईन लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना , अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क शिक्षा योजना , कौशल विकास योजना , बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जानी है। जिले के बड़ी ग्राम पंचायत तथा नगर निकाय में ये शिविर लगाये जायेंगें जहां महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण भी कराना है और इज्जतघरों के लिए प्रोत्साहित करना है। बैठक में अधिकारियों के अलावा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशारानी कबीर , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम बाजपेयी , जिला मंत्री शकुन्तला निषाद, राधा चैरसिया समेत कई पार्टी की पदाधिकारी महिलाओं ने भागीदारी की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad