सामाजिक समरसता मंच ने किया प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह, काव्य संध्या का आयोजन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 21 November 2018

सामाजिक समरसता मंच ने किया प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह, काव्य संध्या का आयोजन

गोंडा। सामाजिक समरसता मंच की ओर से मंगलवार देर शाम यहां एक रिजार्ट में प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह और काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह समेत विशिष्ट जनों ने काव्य संध्या के शुभारंभ से पूर्व बीते दिनों हुए त्यौहारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थाओं और प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित भी किया। काव्य संध्या का संचालन प्रख्यात हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने किया। जिलाधिकारी कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कैसरगंज सांसद ने काव्य संध्या की शुरुआत खुद सरस्वती वंदना पढ़कर किया।

आपसी भाईचारे को देशप्रेम की परिभाषा से जोड़ते हुए प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी ने कहा कि इन्सानियत का दूसरा नाम ही हिन्दुस्तानियत है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी ने अपनी रचनाओं के जरिए आंतकवाद, किसानों की बदहाली, नारी सशक्तीकरण व वर्तमान राजनीति पर करारा प्रहार किया। इस काव्य सन्ध्या में यश भारती सम्मान से सम्मानित मशहूर कवियत्री डा. सरिता शर्मा, डा. विष्णु सक्सेना व कुंवर बेचैन ने भी अपने काव्यपाठ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य संध्या का संचालन कवि डा. सर्वेश अस्थाना ने किया।

आयोजक डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने सभी आये हुए अतिथियों और कवियों का शायर का स्वागत किया। इस दौरान विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक बलरामपुर पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, हियुवा जिला अध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, देवी पाटन मंडल के कमिश्नर सुधेश कुमार ओझा, पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार राय, पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad