मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने रची साचिश: सचिन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 19 November 2018

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने रची साचिश: सचिन

मुंबई- कांग्रेस ने भीमा -कोरेगांव हिंसा के मामले में कथित रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद जवाबी हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया है कि यह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा पुणे पुलिस का सहारा ले रही है।

सावंत के मुताबिक पुणे पुलिस इस तरह के आरोप लगा कर मध्य प्रदेश के चुनाव में भाजपा की मदद करना चाहती है। सावंत ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद पुणे पुलिस की साख पूरी तरह से खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भीमा – कोरेगांव हिंसा मामले की सुनवाई चल रही है। ऐसे में पुणे पुलिस इसमें कैसे प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुणे पुलिस भाजपा के प्यादे के रूप में काम कर रही है।

सावंत ने कहा कि एक तरफ सनातन संस्था के कार्यकर्ता के घर से कई जीवित बम मिलने व भीमा -कोरेगांव हिंसा के आरोपी शिव प्रतिष्ठान के लोगों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परंतु कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि पुणे पुलिस पूरी तरह से गुजरात मॉडल पर काम कर रही है। कांग्रेस विधायक नसीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ पुलिस नहीं बल्कि सीबीआई व ईडी समेत कई स्वतंत्र जांच एजेंसियों पर कब्ज़ा कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad