आयुक्त ने किया विवि में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 21 November 2018

आयुक्त ने किया विवि में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ

मेरठ। प्रदेश सरकार ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचाने के लिए नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की शुरूआत की है, अभियान आगामी 20 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। योजनाओं की जानकारी पाकर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होगी व अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान कर सकने में सक्षम होगी। यह जानकारी चै0 चरण सिंह विवि के ब्रहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने दी। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने दीप प्रज्जवलन कर किया का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक अनोखी योजना है तथा नारी सशक्तिकरण आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी के लिए महिलाओं को भी जागरूक होना होगा। सरकार ने योजनाओं की जानकारी देने व योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि वह स्वंय इस अभियान की समीक्षा करेंगे।
ब्रहस्पति भवन में आयोजित नारी सशक्तिरण संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि सरकार द्वारा बहुत सी सरकारी योजनाओं में महिलाओं को ही लाभार्थी बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा तथा योजनाओं के लाभ से वंचित महिलाओं को योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है उनका सामाजिक व आर्थिक उत्थान आवश्यक है ताकि वह स्वावलम्बी व आर्थिक रूप से सक्षम हो सके।
आयुक्त ने कहा कि बच्चे के पैदा होने से पूर्व उसके पूरे जीवन काल तक सरकार द्वारा लाभार्थीपरक योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ महिलाओं को जागरूक होकर लेना चाहिए। उन्होंने कहा के महिलाओं का सम्मान व उनको आगे बढने का अवसर देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि योजनाओं प्रचार प्रसार भी कराया जाएगा ताकि महिलाएं योजनाओं को लाभ ले सके।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 11 सदस्यीय अभियान समिति में 06 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी जिसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला आरक्षी आदि होंगे तथा 05 एनजीओ के प्रतिनिधि व समाज सेवी होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान अन्तर्गत 21 नवम्बर से 26 नवम्बर तक ब्लॉक स्तर पर गठित अभियान समितियां योजनाओं की जानकारी व अन्य बिन्दुओं पर प्रशिक्षण देगी तथा 27 नवम्बर से 08 दिसम्बर तक घर-घर जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं व सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगी
मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार द्वारा एक टोल फ्री नम्बर 8733087330 बनाया है जिस पर अभियान समिति द्वारा सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत महिलाओ से सम्पर्क करने के दौरान इस नम्बर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी साथ ही सम्पर्क के दौरान की फोटोग्राफी भी जिला प्राबेशन कार्यालय में देनी होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad