59 सीटों पर वोटिंग जारी, गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

59 सीटों पर वोटिंग जारी, गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही निम्न सदन की 543 में से 542 सीटों पर लोकतंत्र का यज्ञ पूरा हो जाएगा।

मोदी की किस्मत तय करेगी काशी
इस चरण में सबसे चर्चित सीट खुद उत्तर प्रदेश की वाराणसी (काशी)है। इस सीट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने शालिनी यादव और कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है। मोदी की इस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार किया है।

बंगाल में सुरक्षा कड़ी : पश्चिम बंगाल में पिछले चरणों में हुई हिंसा और कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान आगजनी के मद्देनजर आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। नौ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 710 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। झारखंड की नक्सल प्रभावित तीनों सीटों पर भी मतदान शाम चार बजे ही खत्म समाप्त हो जाएगा।

इन सीटों पर मुकाबला :सातवें चरण में उत्तर प्रदेश में 13, पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad