स्कार्पियों ने टैम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

स्कार्पियों ने टैम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत

  •  मासूम समेत तीन घायल

लखनऊ। चिनहट इलाके में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टैम्पो में टक्कर हो गयी। जिससे टैम्पो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटे-पोते समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मूल रूप से बाराबंकी के देवां स्थित कुसम्बा गांव में रहने वाली अनारकली (55) परिवार संग हरभजन नगर तकरोही इन्दिरानगर में रहती थी। शनिवार शाम करीब सवा चार बजे वो टैम्पो से बेटे राम कैलाश (35) व पोते ललित कुमार (9) के साथ गांव से इन्दिरानगर स्थित घर आ रही थी। टैम्पो में करीब सात लोग सवार थे। मटियारीपुल रजत डिग्री कालेज के पास टैम्पो में तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो की पीछे से टक्कर हो गयी। जिससे टैम्पों में सवार अनारकली, रामकैलाश, ललित कुमार व मटियारी निवासी रीना (30) घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वो मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डा.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अनारकली को मृत घोषित कर दिया जबकि रीना की हालत गम्भीर देखते ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि भिड़न्त के बाद रीना टैम्पो से नीचे गिर गयी थी। टैम्पो का पिछला पहिया उसकी गर्दन के पार हो गया था जिससे वो घायल होकर बेहोश हो गयी थी। मृतका के पति खुशीराम की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गयी थी। उसने दो शादियां की थी। अनारकली पहली पत्नी थी जबकि दूसरी पत्नी फूलमती की हाल ही में मौत हुई थी। अनारकली से बेटा रामकैलाश, अनिल व सात बेटियां है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad